उत्तर प्रदेश

एनएचएम कर्मियों को मिलेगा दिसंबर का रुका वेतन, बजट जारी

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

प्रदेश भर में कार्यरत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारियों को दिसंबर माह का रुका हुआ वेतन जल्द ही मिलेगा। रुके हुए वेतन एवं माह जनवरी में अन्य खर्चों के लिए पीएफएमएस पोर्टल के माध्यम से मांगी गयी धनराशि 433 करोड़ 99 लाख 47 हजार रुपए के सापेक्ष एनएचएम ने 336 करोड़ 85 लाख 58 हजार रुपए जारी कर दिये हैं। इसके लिए शनिवार को मिशन निदेशक डॉ. पिंकी जोवल ने सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को पत्र जारी किया है।

पत्र में उन्होंने कहा कि जिलों को पूर्व में पीएफएमएस पोर्टल पर जारी की गयी लिमिट को वापस लिया गया है। साथ ही वेतन एवं जरूरी गतिविधियों के लिए जिलों से गूगल शीट पर सूचना एकत्रित की गयी है। गूगल शीट द्वारा प्राप्त लिमिट उपलब्ध करायी गयी है। मालूम हो कि बीते दिनों संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ उप्र. द्वारा सभी जिलों में बजट को शून्य किये जाने पर विरोध जताया गया था। संघ के महामंत्री योगेश उपाध्याय ने सरकार से तत्काल हस्तक्षेप करने और कर्मचारियों के वेतन भुगतान में आने वाली बाधाओं को दूर करने की मांग की थी।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button