एडीटोरियल

Netanyahu इजराइली प्रधानमंत्री मोदी को देने आ रहे गिफ्ट

इजरायल भारत का मित्र देश रहा है। 1962 में भारत-चीन युद्ध, 1965 और 1971 में भारत-पाक युद्ध के समय भी इजरायल ने भारत को अत्याधुनिक सैन्य तकनीक मुहैया कराई है। 1999 के करगिल युद्ध के दौरान भी उसने भारत की बोफोर्स तोपों के लिए अपने रिजर्व स्टॉक से गोला-बारूद भी भेजा है। एक सैन्य जासूसी उपग्रह लीज पर देने के साथ-साथ भारतीय खुफिया एजेंसी (RAW) को दो जासूसी विमान भी बेचे हैं।

drone-technology-a-drone-of-Israel
drone-technology-a-drone-of-Israel

दोनों देशों के संबंधों के मुख्य आधार रक्षा और कृषि क्षेत्र हैं। सैन्य उपकरणों, कृषि व हीरे और जल-प्रबंधन तकनीकों में व्यापार से दोनों देशों का द्विपक्षीय व्यापार 1992 में 20 करोड़ डॉलर से बढ़कर 2016 में 4.5 अरब डॉलर हो गया था। 2014 से 2016 के बीच भारत के लिए तीसरा सबसे बड़ा हथियार निर्यातक देश इजराइल रहा है। Netanyahu उसी इजराइल कहे जाने वाले देश के प्रधानमंत्री हैं।

Previous page 1 2 3

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777