ट्रिगर न्यूज
netanyahu ने जापानी प्रधानमंत्री को जूते में परोसा डेज़र्ट
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
जापानी राजनयिक ने कहा कि अगर ये मज़ाक था तो हमें ये मजेदार नहीं लगा और बड़ा ही भद्दा था। हम अपने प्रधानमंत्री के साथ हुए इस व्यवहार से बेहद नाराज हैं। इधर इज़राईल के विदेश विभाग ने एक स्टेटमेंट जारी कर कहा है कि हमारे शेफ काफी क्रिएटिव हैं और हम उनके काम की तारीफ करते हैं।
इस स्टेटमेन्ट पर तो यही कहा जा सकता है कि ऐसा जानबूझकर किया गया,जो बेहद शर्मनाक है। ऐसे शेफ को तो आजीवन कारावास होना चाहिए। यदि जूते उनको इतने ही प्यारे हैं तो उन्हें जूते लगाने चाहिए।
शेफ मोशे सेगवे ने अपने इंस्टाग्राम पर डेजर्ट जूते की तस्वीर भी डाली थी। जिस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं भी आईं। एक यूजर ने लिखा कि जब आप राजनयिकों को खाना परोस रहे हैं तो आपको कम से कम एक बार उनके बारे में पता लगाना चाहिए।
जापान में जूतों को बेहद अपमानजनक माना जाता है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा की ये देश इस बात को कभी भूल नहीं पाएगा। सेगेव मैं तु्म्हें बहुत प्यार करता था, लेकिन तुमने हमें शर्मिंदा कर दिया।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



