दरअसल जापानी संस्कृति में जूते को बहुत ही अपमानजनक माना जाता है। जापानी संस्कृति के मुताबिक जापानी न सिर्फ अपने घरों में बल्कि दफ्तरों में भी जूते बाहर निकाल कर ही जाते हैं। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री और अन्य दूसरे मंत्री भी अपने कार्यालय में जूते पहन कर नहीं जा सकते।
हालांकि जब आबे को टेबल पर डेजर्ट जूते में डिनर परोसा गया तो आबे ने बेहिचक इसे खा भी लिया।यह प्रदर्शित करता है कि आबे कितने सांस्कारिक और व्यवहारकुशल हैं। लेकिन वहां मौजूद जापानी और इज़राईली राजनयिकों को यह बात ज्यादा पसंद नहीं आई।
एक जापानी राजनयिक ने इसकी निंदा करते हुए कहा है कि दुनिया में ऐसी कोई संस्कृति नहीं है जिसमें जूतों को टेबल पर रखा जाता है। बिल्कुल सही कहा उन्होंने। यदि बेंजामिन netanyahu को भी कोई राष्ट्र जूते में खाना खिलाये तो कैसा लगेगा? ये सोचकर व्यवहार करना चाहिए था।
Back to top button