विश्‍व

Pakistan के होंगे 14 प्रांत, कराची में होगा खून खराबा, बिलावल भुट्टो के बयान से देश में सनसनी

यह बात हमेशा से पाकिस्तान के ऊपर लांछन की तरह लगती रही है कि पाकिस्तान में सेना ही वहां का प्रशासन संभालती है। सेना ही वहां सुई से लेकर के ट्रक तक के उत्पादन करती है। जिस सेना का काम देश की सुरक्षा का हो, वही सेना अगर सीमेंट बनाने लग जाए तो उस देश की अर्थव्यवस्था से लेकर के उस देश की सुरक्षा व्यवस्था का क्या होगा? आईएसआई तो खैर दुनिया की टॉप एजेंसी है। दुनिया की एक से लेकर के नौ नंबरबकी सूची में आईएसआई है। उसके बाद कहीं मोसाद, सीआईए, रॉ या फिर रशियन स्पेस या जो रशियन एजेंसीज है उनका नंबर आता है। परंतु इस बार पाकिस्तान ने खुद अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारने का काम किया है। दरअसल जुल्फिकार अली भुट्टो की बेटी बेनजीर भुट्टो की शादी हुई आसिफ अली जरदारी के साथ और उसके बाद उनका बेटा हुआ जिसका नाम है बिलावल भुट्टो जरदारी।

अब ऐसी स्थिति में अगर बिलावल भुट्टो जरदारी जो कि केंद्र सरकार के सहयोगी हैं, शहबाज शरीफ के सहयोगी हैं लेकिन बावजूद उसके शाहबाज शरीफ के 14 प्रांतों में बांटने वाली पाकिस्तान को इस योजना का विरोध बिलावल भुट्टो जरदारी ने कर दिया। दरअसल पाकिस्तान के अंदर जो हालात बने हैं, वो पाकिस्तान के अंदर हालात ये हैं कि खैबर पख्तूनवा प्रांत अलग होना चाहता है। फिर उसके बाद लगातार बलूचिस्तान जो कि 48% हिस्सा पाकिस्तान का वो अलग होना चाहता है। उन्होंने तो अपनी स्वतंत्रता की मांग ही कर दी और यहां तक कि अपने आप को स्वतंत्र ही डिक्लेयर कर दिया। मतलब कि खैबर पख्तूनवा से लेकर बलूचिस्तान से लेकर के सिंध तक पाकिस्तान के अंदर ये जो चार प्रांत हैं इन चार प्रांतों में से तीन प्रांत पाकिस्तान से अलग होने की लगातार मांग करते रहे हैं और अब पाकिस्तान का ये कहना है कि हम इन्हीं तीन प्रांतों के अंदर टोटल मिलाकर के 14 प्रांत बना देंगे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777