
विविध
रोड रेज के मामले में फंस सकते हैं Navjot Singh Sidhu
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
क्या है रोड रेज का पूरा केस, इसे समझिए— जानकारी के मुताबिक पूरी घटना 27 दिसंबर 1988 की है, जब कार की पार्किंग को लेकर Navjot Singh Sidhu का गुरनाम सिंह नामक एक बुजुर्ग शख्स से विवाद हो गया था।

उस समय Navjot Singh Sidhu के साथ उनके एक दोस्त रुपिंदर सिंह सिंधू भी थे। हालात इतने बिगड़ गए कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस मारपीट में गुरनाम सिंह को गंभीर चोट आई। हालांकि गुरनाम सिंह के परिजन और मौके पर मौजूद एक रिश्तेदार ने बताया कि सिद्धू की मारपीट में गुरनाम सिंह गंभीर रुप से घायल हो गए थे।
उनको अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सिद्धू के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज कराया गया। जिसमें Navjot Singh Sidhu के साथ उनके एक दोस्त रुपिंदर सिंह सिंधू के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



