खेल-खिलाड़ी

मुकेश अंबानी की नई कंपनी की बाजार में हुई धांसू एंट्री, दूसरी तिमाही में दोगुना हुआ Profit

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

नयी दिल्ली – वित्तीय सेवा कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लि. का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में इससे पिछली जून तिमाही की तुलना में दोगुना होकर 668.18 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि पिछली तिमाही में उसे 331.92 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ था।

रिलायंस इंडस्ट्रीज से अलग होकर बाजार में सूचीबद्ध होने के बाद कंपनी का यह पहला वित्तीय परिणाम है। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की आय सितंबर, 2023 को समाप्त तिमाही में बढ़कर 608.04 करोड़ रुपये रही जो जून तिमाही में 414.13 करोड़ रुपये थी।

इसमें 216.85 करोड़ रुपये की लाभांश आय से मदद मिली। कंपनी ने पहले कहा था कि उसका पूर्ण रूप से वित्तीय सेवा कंपनी बनने का लक्ष्य है। इसने पहले ही एक परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी शुरू करने की योजना की घोषणा कर दी है। कंपनी की बीमा क्षेत्र में भी दस्तक देने की योजना है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button