उत्तर प्रदेश

अब्दुल्ला आजम की बर्थ डेट पर मुरादाबाद डिस्ट्रिक्ट कोर्ट का फैसला, 1 जनवरी 1993 जन्मतिथि को सही माना

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

मुरादाबाद: गुरुवार को मुरादाबाद की जिला अदालत ने पूर्व सपा विधायक अब्दुल्ला आजम खां की जन्मतिथि को लेकर अपना फैसला सुनाया.

मुरादाबाद जिला न्यायालय ने अब्दुल्ला आजम खां की जन्मतिथि (Abdullah Azam’s birth date ) 1 जनवरी 1993 को सही माना. अब्दुल्ला आजम अपनी बर्थ डेट 1 जनवरी 1990 बता रहे थे.

फैसला सुनाने के पहले मुरादाबाद जिला न्यायालय ने सुनवाई के दौरान स्कूल, नगर निगम और अस्पताल से दस्तावेज मंगाकर देखे थे. अदालत ने सभी के बयान सुनने के बाद यह फैसला सुनाया.

फैसले की कॉपी को जिला न्यायालय ने सुप्रीमकोर्ट कोर्ट को भेज दी है. सुप्रीम कोर्ट ने मुरादाबाद जिला न्यायालय को जन्मतिथि का निर्धारण करने का आदेश दिया था. अब आगे की कार्यवाही सुप्रीम कोर्ट में होगी.

करीब सोलह साल पहले 2 जनवरी 2008 को छजलैट थाने के सामने वाहन चेकिंग हो रही थी. इस दौरान पुलिस ने पूर्व सपा विधायक अब्दुल्ला आजम की गाड़ी रोकी थी.

इसको लेकर काफी जमकर हंगामा हुआ था. इस केस में वरिष्ठ सपा नेता आजम खां और अब्दुल्ला आजम समेत कई सपा नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज की गयी थी.

इस मामले में मुरादाबाद की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने आजम खान और अब्दुल्ला आजम खां को 2-2 साल की सजा सुनाई थी.

बाकी आरोपीयों साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिये गये थे. अबदुल्ला आजम खां ने सजा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की थी.

इस अपील में उन्होंने कहा कि वह घटना के वक्त नाबालिग थे. सुप्रीम कोर्ट ने जनपद न्यायाधीश मुरादाबाद को आदेश दिया था कि वह अब्दुल्ला आजम की उम्र का निर्धारण कर रिपोर्ट दें.

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button