जन संसदसत्ता पक्ष
बुआ-भतीजे की डील नहीं, Modi-Yogi का काम पसंद: ऊर्जा मंत्री
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
उत्तर प्रदेश को बुआ-भतीजे और बबुआ की डील नहीं, बल्कि पीएम श्री Modi-Yogi सीएम का काम पसंद है। अभी प्रदेश की योगी सरकार का एक साल भी पूरा नहीं हुआ है और सरकार के विकास कार्यों व लोकप्रियता से घबराकर सपा, बसपा और कांग्रेस का विश्वास डगमगाने लगा है।

उनका खुद से भरोसा उठ चुका है और अपनी पराजय दीवार पर स्पष्ट लिखी नजर आने लगी है। प्रधानमंत्री श्री Modi की बढ़ती लोकप्रियता से हताश-निराश विपक्ष, भाजपा के विकास रथ को रोकने की अनायास कोशिश कर रहा है।
बुआ-भतीजे की डील इसी हताशा का परिणाम है। ये डील जनता की आंखों में धूल झोंककर निजी स्वार्थों की पूर्ति के लिए हुई है। इसका मकसद प्रदेश की विधान परिषद और राज्यसभा में एक-दूसरे के लिए लेन-देन के आधार पर सीटों का जुगाड़ करना है।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



