सपा-बसपा की न प्रदेश के विकास में कोई रुचि है और न जनता के हितों से कोई सरोकार। इसलिए उन्हें जनता लगातार नकार रही है। निजी स्वार्थों की इस डील को जनता का करारा जवाब मिलेगा, क्योंकि जनता को Modi-Yogi का काम पसंद है।
Modi-Yogi-1
फूलपुर और गोरखपुर के उपचुनाव में भाजपा को और ज्यादा मतों से विजयश्री प्राप्त होगी। अब जनता राजनीतिक रूप से काफी परिपक्व है। वह परिवारवाद और जातिवाद की राजनीति करने वालों के झांसे में आने वाली नहीं है।
वह वोटबैंक की रोटियां सेंकने वालों को लगातार नकार रही है। प्रधानमंत्री Modi के नेतृत्व में भाजपा की विकासवाद की राजनीति का परचम कश्मीर से कन्याकुमारी और कच्छ से कामाख्या तक लहरा रहा है।