
धार्मिक
अक्षय पुण्य को लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी, यातायात किया गया डायवर्ट
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
गंगा दशहरा पर आज बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने परिवार सहित गंगा और संगम में स्नान पर विधि विधान से पूजन अर्चन कर दान किया। उसके पश्चात बड़े हनुमान मंदिर, शंकर विमान मण्डपम, नागवासुकी मंदिर में पूजन अर्चन किया। गंगा और संगम स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु भोर से पहुंचने लगे थे, भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात डायवर्ट कर दिया था, जगह – जगह वाहनों को पार्किंग में रोका जा रहा था जिससे कि संगम और गंगा किनारे जाम ना लगने पाए।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



