उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

राज्यपाल की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश सैनिक पुनर्वास निधि प्रबन्ध समिति की बैठक सम्पन्न

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में आज यहाँ राजभवन में उत्तर प्रदेश सैनिक पुनर्वास निधि प्रबन्ध समिति की 50वीं बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में समिति ने राज्यपाल से 07 मदों पर चर्चा की।

चर्चा में समिति की 49वीं बैठक के निर्णयों पर अनुपालन और कार्यवृत्त, बजट की स्वीकृति पर विचार, बैलेन्स शीट अनुमोदन, नवीन योजनओं की नियमावली में संशोधन, शैक्षिक सहायता योजना में निर्धारित छात्रवृत्ति में बढ़ोत्तरी पर विचार सहित अन्य मद की चर्चाएं शामिल रही।

बैठक में अवगत कराया गया कि राज्यपाल जी के निर्देशानुसार अटारी प्रक्षेत्र कृषि विभाग के वापस किए जाने के क्रम में कृषि विभाग द्वारा प्रक्षेत्र का समग्र कब्जा प्राप्त कर लिया गया है।

इसके एवज में उत्तर प्रदेश सैनिक पुनर्वास निधि को प्राप्त होने वाली 20.00 करोड़ निधि में से शासन के हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग से 18.50 करोड़ उपलब्ध करा दिया गया है तथा शेष राशि 1.50 करोड़ की प्रतिपूर्ति पर कार्यवाही चल रही है।

राज्यपाल ने चर्चा के दौरान निर्देश दिया कि सैनिक पुनर्वास निधि शहीद सैनिक के परिजनों को पर्याप्त सहायता दे। उन्होंने कहा कि शहीद के बच्चों को बालिग होने तक निरंतर सहायता करें और नियमों के तहत हर योजना से लाभान्वित करें।

उन्होंने यह भी कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित एक जैसी योजनाओं का आकलन कर लें और दो समान योजनाओं में एक ही मद में एक ही योजना के अंतर्गत लाभार्थी को लाभ प्रदान करें।

इसी क्रम में राज्यपाल जी ने पूर्व सैनिकों के 12वीं उत्तीर्ण बच्चों को एम0एस0एम0ई0 के तहत प्रशिक्षण प्रदान करने की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया।

उन्होंने शहीद सैनिकों के गाँव में उनका स्मारक निर्माण कराए जाने के लिए भी निर्देशित किया और कहा कि प्रत्येक विरोध और व्यवधान का निस्तारण कर शहीद के सम्मान में स्मारक का निर्माण अवश्य कराएं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button