उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

त्योहारों पर लखनऊ को जाम से मुक्त बनाएं, यातायात की समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

 उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अधिकारियों को आगामी त्योहारों के दिनों में शहर को जाम से मुक्त बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रूट चार्ट का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराकर आम जनमानस को यातायात जाम से राहत दिलाई जाए। उपमुख्यमंत्री, सोमवार को विधान भवन स्थित अपने कार्यालय में राजधानी लखनऊ के यातायात व्यवस्था की समीक्षा बैठक कर रहे थे।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवश्यक अवसंरचनात्मक कार्यों हेतु प्रस्ताव यथाशीघ्र उपलब्ध कराए जाएं तथा मानव कार्यशक्ति को बढ़ाने के लिए ठोस प्रयास किए जाएं। आवश्यकता पड़ने पर होमगार्ड एवं पीआरडी के जवानों की सेवाएं भी ली जाएं।

उन्होंने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में जिलाधिकारी विशाख जी, एसीपी बाबलू कुमार, कमलेश दीक्षित, डीसीपी ट्रैफिक अरविंद कुमार मौर्य, नगर आयुक्त गौरव कुमार, एडीएम सिटी महेन्द्र पाल सिंह तथा अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह सहित जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button