
फ्लैश न्यूजभारत
नए साल में श्रद्धालुओं से गुलजार हुआ माघ मेला क्षेत्र, यातायात पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में नए साल 2026 के पहले दिन माघ मेला क्षेत्र में स्नान, दर्शन और भ्रमण के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। इसे देखते हुए प्रशासन की ओर से यातायात और पार्किंग का विशेष प्लान लागू कर दिया गया है। साल के पहले दिन यानी बृहस्पतिवार को माघ मेला क्षेत्र में ऑटो, ई-रिक्शा और टैंपो के प्रवेश पर पूर्ण रूप से रोक लगा दिया गया है।
कार और बाइक के लिए पार्किंग व्यवस्था संगम क्षेत्र में सुचारु आवागमन और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वाहनों की आवाजाही, पार्किंग और पैदल मार्गों को स्पष्ट रूप से निर्धारित किया गया है। माघ मेला में आने वाले कार और मोटरसाइकिल सवार श्रद्धालु अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े कर सकेंगे।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



