उत्तर प्रदेश

Lucknow University: “एक स्वस्थ और सुखी जीवन जीने का माध्यम है योग”

विश्वविद्यालय में आज 10 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इसमें एक हजार से अधिक छात्र, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। दुनिया भर आज के दिन को योग के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है।

योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है और इसके महत्व को दिखाने के लिए पूरी दुनिया के लोग एक साथ 21 जून को योग करते हैं। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का विषय ‘महिला सशक्तिकरण के लिए योग’है।  यह महिलाओं के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ाने पर केंद्रित है।

योग दिवस पर योगा के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक महत्व से लोगों को अवगत कराने का प्रयास किया जाता है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी लखनऊ विश्वविद्यालय के परांजपे पवेलियन ग्राउंड में सामूहिक रूप से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को मनाया गया।

बता दें, योग एक प्राचीन अभ्यास है. इसकी उत्पत्ति पांच हजार वर्ष पहले भारत में हुई थी। योग शब्द का जन्म संस्कृत भाषा से हुआ है। इसका अर्थ है जुड़ना या फिर एकजुट होना है। अपने नाम के मुताबिक, योग से शरीर और चेतना का मिलान होता है। नियमित योग शारीरिक स्वास्थ्य, शारीरिक लचीलापन, शक्ति और मुद्रा को बढ़ाता है।

योग के नियमित अभ्यास से उच्च रक्तचाप, मधुमेह और गठिया जैसी बीमारियों से राहत मिलती है। योग मानसिक स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देता है. योग तनाव, चिंता और अवसाद को कम करके मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करता है। योग आत्म-जागरूकता, सचेतनता और आंतरिक शांति को प्रोत्साहित करता है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777