
लखनऊ नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 170 एकड़ में फैली सहारा सिटी को किया सील
लखनऊ। राजधानी गोमती नगर स्थित सहारा सिटी को आज लखनऊ नगर निगम ने सील कर दिया। नगर निगम द्वारा सहारा ग्रुप को दी गई तीन दिन की मोहलत आज समाप्त हो गई, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
इस बीच, बकाया वेतन सहित विभिन्न मांगों को लेकर सहारा सिटी के कर्मचारी धरने पर बैठे हुए हैं। ये कार्रवाई सहारा ग्रुप और लखनऊ नगर निगम के बीच लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद का परिणाम है।