उत्तर प्रदेश

लखनऊ नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 170 एकड़ में फैली सहारा सिटी को किया सील

लखनऊ। राजधानी गोमती नगर स्थित सहारा सिटी को आज लखनऊ नगर निगम ने सील कर दिया। नगर निगम द्वारा सहारा ग्रुप को दी गई तीन दिन की मोहलत आज समाप्त हो गई, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

इस बीच, बकाया वेतन सहित विभिन्न मांगों को लेकर सहारा सिटी के कर्मचारी धरने पर बैठे हुए हैं। ये कार्रवाई सहारा ग्रुप और लखनऊ नगर निगम के बीच लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद का परिणाम है।

बता दें कि साल 1994 में सहारा ग्रुप ने 170 एकड़ जमीन लीज पर ली थी, लेकिन 1997 में शर्तों के उल्लंघन पर नगर निगम ने नोटिस भेजा था। 27 सितंबर 2023 को नगर निगम ने लीज रद्द कर जमीन पर कब्जे का बोर्ड लगा दिया था। अब मोहलत खत्म होने के बाद इस आज सील कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777