उत्तर प्रदेश

Loksabha election 2024 : समाजवादी पार्टी ने जारी की 16 प्रत्याशियों की लिस्ट, मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगी डिंपल यादव

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपने 16 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी के एक्स हैंडल से जारी लिस्ट के अनुसार डिंपल यादव आगामी लोकसभा चुनाव में मैनपुरी सीट से मैदान में उतरेंगी। गौरतलब है कि इसके पहले सपा की तरफ से राष्ट्रीय लोकदल को 7 सीटों पर चुनाव लड़ाने के लिए लिस्ट जारी की गई थी। इसके साथ ही पार्टी की तरफ से कांग्रेस को 11 सीटें आगामी लोकसभा चुनाव में यूपी के लिए दी गई हैं।

गौरतलब है कि इंडिया गठबंधन में इस समय बड़ा उलटफेर हुआ है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार भाजपा के साथ आ गए हैं। इसके बाद लोकसभा चुनावों में विपक्षी गठबंधन की राह कठिन हो गई है।

यूपी में कांग्रेस ग्यारह सीटों पर चुनाव लडे़गी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस बात का एलान कर दिया था। अखिलेश यादव ने इसे गठबंधन की सौहार्दपूर्ण शुरुआत बताया और दावा किया है कि उनकी पीडीए की रणनीति इतिहास बदल देगी।

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस पश्चिमी यूपी की चार सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। इनमें से एक सीट अमरोहा की हो सकती है, जहां कुंवर दानिश अली सांसद है। उन्हें पिछले महीने दिसंबर में ही बसपा से निष्कासित किया गया है। पश्चिमी यूपी के अलावा पूर्वांचल और बुंदेलखंड में भी कांग्रेस को सीटें दी जा सकती है।

सपा की पहली लिस्ट में ओबीसी प्रत्याशियों का बोलबाला

यूपी में कांग्रेस के लिए 11 सीटें छोड़ने के बाद मंगलवार को समाजवादी पार्टी ने 16 लोकसभा सीटों पर आने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। सपा की इस पहली लिस्ट में सबसे ज्यादा 11 सीटें ओबीसी के खाते गई हैं। सूची में जिन 11 ओबीसी चेहरों को जगह मिली है उसमे 4 कुर्मी, 3 यादव, 2 शाक्य, 1 निषाद और 1 पाल बिरादरी के हैं। इसके अलावा एक मुस्लिम, एक दलित, एक ठाकुर, एक ब्राह्मण और एक खत्री को टिकट दिया गया है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button