मनोरंजन

Malaika Arora की टीशर्ट पर लिखा Lets Fall Apart कोट

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में खबर आयी थी कि अभिनेत्री का उनके बॉयफ्रेंड और अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप हो गया है। हालाँकि, ये पहली बार नहीं है कि दोनों कलाकारों के ब्रेकअप की अफवाहें सोशल मीडिया पर उड़ रही हैं।

लेकिन इस बार अभिनेत्री के सोशल मीडिया पोस्ट यूजर्स को हैरान कर रहे हैं। मलाइका बीते कुछ दिनों से बड़े ही रहस्यमयी संदेश सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही थी। लेकिन अब वह अपने रहस्यमयी संदेश के साथ मुंबई की गलियों में स्पॉट हुईं। अभिनेत्री की सामने आई लेटेस्ट तस्वीरों ने उनके फैंस को उलझन में डाल दिया है।

मलाइका अरोड़ा को बीते दिनों मुंबई के एक आई क्लिनिक के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होंने सफेद रंग का को-ऑर्ड सेट पहना हुआ था। अभिनेत्री की टी-शर्ट पर लिखे एक संदेश ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी और आकर्षित किया। मलाइका की टी-शर्ट पर एक स्माइल वाला इमोजी बना हुआ था।

इस इमोजी के बगल में ‘चलो अलग हो जाएं’ (Let’s Fall Apart) लिखा था। ब्रेकअप की अफवाहों के बीच अभिनेत्री का ऐसे संदेश वाली टी-शर्ट पहनकर मुंबई में घूमना लोगों को खटक गया। अभिनेत्री की तस्वीरों पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा, ‘मलाइका के लिए बुरा लग रहा है।’ एक अन्य ने लिखा, ‘लगता है ब्रेकअप हो गया।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की ब्रेकअप की अफवाहें उस समय शुरू हुई जब अभिनेता ने वीकेंड पर अपनी अकेले की तस्वीरें साझा की। इसके बाद अभिनेत्री को सिंगर एपी ढिल्लों की पार्टी में अकेले स्पॉट किया गया।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button