फ्लैश न्यूज

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: मोहन सरकार ने 14 आईएएस और 50 आईपीएस अधिकारियों का किया तबादला

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 14 और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 50 अधिकारियों के तबादले किए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सोमवार देर रात जारी आदेशों के अनुसार, इन तबादलों में पांच जिलाधिकारी और 16 पुलिस अधीक्षक (एसपी) शामिल हैं। जनसंपर्क आयुक्त सुदाम पंढरीनाथ खाड़े को इंदौर का संभागायुक्त नियुक्त किया गया है, जबकि इंदौर जिलाधिकारी आशीष सिंह को उज्जैन का संभागायुक्त बनाया गया है।

सिहं को सिंहस्थ (कुंभ) मेला अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। सिंहस्थ मेला 2028 में उज्जैन में आयोजित होगा। एक अधिकारी ने बताया कि खाड़े की जगह जबलपुर जिलाधिकारी दीपक सक्सेना को जनसंपर्क आयुक्त नियुक्त किया गया है। इंदौर नगर निगम के आयुक्त शिवम वर्मा को इंदौर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। आगर मालवा के जिलाधिकारी राघवेंद्र सिंह का तबादला जबलपुर के जिलाधिकारी पद पर किया है।

अधिकारी ने बताया कि इंदौर के संभागायुक्त दीपक सिंह को मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव नियुक्त किया है। वह अभिषेक सिंह का स्थान लेंगे, जिन्हें गृह सचिव पद पर तैनात किया गया है। कटनी जिलाधिकारी दिलीप कुमार यादव को इंदौर नगर निगम आयुक्त के पद पर नियुक्त किया है और उन्हें इंदौर मेट्रो रेल परियोजना के प्रबंध निदेशक (एमडी) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

मुख्यमंत्री सचिवालय के उप सचिव आशीष तिवारी को कटनी जिलाधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया है। जबलपुर नगर निगम आयुक्त प्रीति यादव को आगर मालवा की जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रामप्रकाश अहिरवार को जबलपुर नगर निगम आयुक्त नियुक्त किया गया है। नगरीय प्रशासन विभाग में अपर आयुक्त परीक्षित संजय राव झाड़े को आईडीए का नया सीईओ बनाया गया है।

तबादले किए गए प्रमुख आईपीएस अधिकारियों में राजेश सिंह चंदेल को उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) भोपाल (ग्रामीण), मनोज कुमार सिंह को डीआईजी लोकायुक्त, हेमंत चौहान को डीआईजी रीवा, शैलेंद्र सिंह चौहान को पुलिस अधीक्षक रीवा, विवेक सिंह को भोपाल पुलिस उपायुक्त (जोन-दो) और कुमार प्रतीक को इंदौर पुलिस उपायुक्त (जोन-दो) नियुक्त किया गया है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button