मनोरंजन

शादी के बाद और अधिक महत्वकांक्षी हो गई हैं कियारा

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने इसी साल फरवरी में जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की थी। अब अक्सर यह जोड़ी सुर्खियों में बनी रहती है और वह दोनों एक दूसरे को काम के लिए प्रोत्साहित करते हैं। हालांकि, पहले वे अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं करते थे, लेकिन अब सिद्धार्थ और कियारा एक-दूसरे के बारे में जिस तरह से बात करते हैं, इससे फैंस को उनके बारे में जानने में और दिलचस्पी होती है।

फिलहाल, कियारा आडवाणी इन दिनों ‘सत्यप्रेम की कथा’ की सफलता का आनंद ले रही हैं। उन्हें अपने किरदार ‘कथा’ के लिए तमाम फैंस का प्यार मिल रहा है। उन्हें अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए पति और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा पूरा सहयोग कर रहे हैं और समय समय पर उनका उत्साह भी बढ़ाते हैं। अब हाल ही में कियारा ने इस बारे में बात की है कि शादी के बाद उनके करियर में क्या बदलाव आए हैं।

हाल ही में एक इंटरव्यू में कियारा ने बताया कि वह शादी के बाद और अधिक महत्वाकांक्षी हो गई हैं। इसका श्रेय सिद्धार्थ को जाता है। उन्होंने कहा कि वह जानती हैं कि वह दर्शकों के सामने ला सकती हैं, लेकिन वह अभी भी खुद को और आगे बढ़ाना चाहती हैं। कियारा ने कहा कि सिद्धार्थ ने उन्हें यह सोचने के लिए प्रेरित किया है कि वह और भी बहुत कुछ करने में सक्षम हैं। सिद्धार्थ, कियारा से कहते हैं कि वह खुद को रोके नहीं और जो करना चाहती हैं, वही करें।

कियारा ने खुलासा किया कि सिद्धार्थ ने उन्हें यह भी सिखाया है कि जब जरूरत हो तो अधिक शांत रहना चाहिए। कियारा सोचती हैं कि ऐसा साथी होना अच्छा है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button