ट्रिगर न्यूज

Kashmir पर बात नहीं करना चाहता अंतरराष्ट्रीय समुदाय

पाकिस्तान के खिलाफ PoK में उठी नाराजगी उस वक्त और बढ़ गई जब विरोध कर रहे नेता तौकीर गिलानी ने Kashmir पर उसके हक को नकार दिया। तौकीर के मुताबिक ये कहां लिखा है कि Kashmir] पाकिस्तान में है? ये पाक की मुस्लिम कॉन्फ्रेंस का प्रोपेगेंडा है। जिसकी कोई बुनियाद नहीं है।

तौकीर ने कहा कि हमारे बॉथरूम पर भी यही लोग लिख कर जाते हैं कि Kashmir बनेगा पाकिस्तान। तौकीर गिलानी ने पीओके के मुजफ्फराबाद में कहा कि मिरवैज उमर फारुख और सज्जाद लोन के पिता की हत्या के पीछे पाकिस्तानियों का ही हाथ है।

इतना ही नहीं लिब्रेशन फ्रंट के मारे गए 650 लोगों की मौत के लिए भी जिम्मेदार जिहादियों को पाकिस्तान का सपोर्ट मिला हुआ है। पाकिस्तान इस हद तक गिर चुका है कि वो तथाकथित स्वतंत्रता सेनानियों के शवों को झंडे में लपेटने के लिए भी 30 हजार रुपये देता है।

तौकिर ने कहा कि कश्मीरियों को नमकहराम कहा जाता है। हम तो इनका नमक भी 20 रुपये में खरीदते हैं, जिसको दुनिया में कोई नहीं खरीदता। साथ ही ये पाकिस्तानी तो पानी भी हमारा ही पीते हैं।

Previous page 1 2 3

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777