अटलांटिक काउंसिल में एक सवाल के जवाब में मसूद ने कहा कि भारत की कुछ देशों के साथ रणनीतिक साझेदारी है। चूंकि भारत, पश्चिम के शक्तिशाली देशों को लुभावने सौदे की पेशकश करता है। इसलिए Kashmir मसले पर बातचीत को लेकर ‘गैग ऑर्डर’ जैसी स्थिति पैदा हो गई है।
मसूद ने यह आरोप भी लगाया कि भारत के बढ़ते प्रभाव की वजह से ही वाशिंगटन डीसी, ब्रसेल्स, लंदन और दूसरे देशों की राजधानियों में Kashmir मसले पर बातचीत नहीं होती है। क्योंकि इससे संबंधित देशों पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।
मसूद ने यह भी कहा कि संयुक्त राष्ट्र भी इन्हीं वजहों से Jammu-Kashmir मसले पर संज्ञान नहीं ले रहा है। मसूद खान और पाकिस्तान के विपरीत सुनिए PoK के नेता तौकीर गिलानी पाकिस्तान के बारे में क्या कहते हैं।
Back to top button