जेरूशलम में इजरायल, फिलीस्तीन और वेस्ट बैंक में पिछले 20 वर्षों में दोनों देशों के बीच काफी तनाव की स्थिति पैदा हुई है। जेरूशलम में साल 1996 में दंगे हुए थे। जब इजरायल ने पुराने शहर में एक नई सुरंग की शुरुआत की थी।
दूसरी बार साल 2000 में यहां पर हिंसा तब हुई थी। उस समय यहां पर विपक्ष के नेता एरियल शेरॉन ने टेम्पल मांउट का दौरा किया था। हाल ही में साल 2015 में भी यहॉं पर हिंसा हुई थी।
जेरूशलम के मामले में फ्रान्स, टर्की, यूएई, जार्डन, सउदी अरेबिया, ईजिप्ट, कतर, पेलेसटाइन, मोरैक्को, कुवैत, जर्मनी, अरब लीग, इराक, अजहर आदि देशों ने अमेरिका को आगाह किया है कि वे ऐसा ना करें। महज इसी कारण से ये सारे देश डोनॉल्ड ट्रम्प के विरोध में आ गये हैं।
Back to top button