कई देशों ने भी डोनॉल्ड ट्रम्प से अपील की है कि वह इस तरह का ऐलान न करें। सऊदी अरब की ओर से भी डोनॉल्ड ट्रम्प को ऐसा न करने की चेतावनी दी जा चुकी है।
ट्रम्प ने साल 2016 में अपने चुनाव प्रचार के दौरान दूतावास शिफ्ट करने का वादा किया था। हालांकि इस साल उन्होंने एक खास प्राविधान के लिए दस्तखत किए। जिसके तहत दूतावास को शिफ्ट करने पर छह महीने के लिए रोक लग गई। वह इस सप्ताह एक बार फिर ऐसा करने वाले हैं।
लेकिन वह अपने भाषण में दूतावास को शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू करने का भी ऐलान करने वाले हैं। डोनॉल्ड ट्रम्प ऐलान कर सकते हैं कि वह इजरायल के उस दावे का समर्थन करते हैं कि जेरूशलम उसकी राजधानी है।
Back to top button