खेल-खिलाड़ी

जेमिमाह रॉड्रिग्स को अलग-अलग टीमों के लिए खेलना पसंद, बोलीं- टी-20 विश्वकप तैयारियों का हिस्सा है डब्ल्यूसीपीएल

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

सैन फर्नांडो। पहली बार महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग (डब्ल्यूसीपीएल) खेलने जा रही भारतीय बल्लेबाज जेमिमाह रॉड्रिग्स ने कहा है कि यह टूर्नामेंट टी-20 विश्वकप के तैयारियों का हिस्सा हैं।

बुधवार से शुरु हुये इस टूर्नामेंट में वह हमवतन शिखा पांडे के साथ ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स (टीकेआर) टीम का हिस्सा हैं। अक्टॅबर में यूएई में होने वाला टी-20 विश्वकप रॉड्रिग्स का चौथ विश्वकप होगा।

मीडिया से बातचीत में रॉड्रिग्स ने कहा, टी-20 विश्व कप से पहले मेरे पास यही कुछ मैच हैं। मैं कुछ नई चीजों पर लगातार अभ्यास कर रही थी और यहां मैं उन्हें आजमाने वाली हूं। क्योंकि अभ्यास और मैच में बहुत अंतर होता है। फ्रैचाइजी क्रिकेट मुझे हमेशा उत्साहित करती है।

उन्होंने कहा, मुझे यात्रा करना और अलग-अलग टीमों के लिए खेलना पसंद है। मुझे नए लोगों से मिलना और नए क्रिकेटरों को जानना अच्छा लगता है। मुझे यह जानना अच्छा लगता है कि वे अलग-अलग परिस्थितियों में अपने शरीर और दिमाग को कैसे ढालती हैं और कैसे खेलती हैं। आप जब भी क्रिकेट खेलने मैदान पर उतरते हो,

परिस्थितियां बदली रहती हैं। उनके बारे में जानने की जरुरत है। दबाव के क्षणों में ये तैयारियां बहुत काम आती हैं। मैं इस टूर्नामेंट को विश्व कप की तैयारियों की तरह देख रही हूं। इसके साथ ही यह मेरी जिम्मेदारी है कि मैं टीकेआर की टीम को टूर्नामेंट में आगे बढ़ने में मदद भी करूं। कुल मिलाकर मैं यहां खेलने के लिए बहुत उत्साहित हूं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button