उत्तर प्रदेश

ITI छात्रों को इंडस्‍ट्री में करनी होगी 15 दिन की अनिवार्य ट्रेनिंग

लखनऊ। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्‍थान (आईटीआई) में अध्ययनरत छात्रों के लिए एमएसएमई से जुड़ी इकाइयों में 15 दिन की ट्रेनिंग अनिवार्य कर दी गई है। बिना ट्रेनिंग के कोर्स पूरा नहीं मना जाएगा। छात्रों के ट्रेनिंग व्‍यवस्‍था की जिम्‍मेदारी आईटीआई संस्थान उठाएंगे। यूपी के 305 आईटीआई में 1.72 लाख छात्र-छात्राएं विभिन्‍न कोर्सों में पढ़ाई कर रहे हैं।

एमडी कौशल विकास कुनाल शिलकू के बताया कि इससे छात्रों को इंडस्‍ट्री से जुड़े कामकाज को समझने में आसानी होगी। उन्‍होंने बताया कि जब छात्र शुरुआती दौर से ही इंडस्‍ट्री से जुड़ेगा तो आगे चल कर उसे कार्य करने में परेशानी नहीं होगी। उन्‍होंने बताया कि प्रदेश में युवाओं के कौशल विकास के लिए मुख्‍यमंत्री के निर्देश पर 16 आईटीआई पीपीपी मॉडल पर तैयार हो रहे हैं।

विभाग की ओर से ट्रेनिंग करने वाले प्रत्‍येक छात्र का दो लाख रुपये का बीमा कराया जाएगा। अगर इंडस्‍ट्री में 15 दिन की ट्रेनिंग के दौरान कोई हादसा होता है। तो छात्र को दो लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777