विविध

दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों को अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में आकाशीय विद्युत, अतिवृष्टि तथा सर्पदंश से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों को अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं में घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिये हैं।

राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए विवरण के अनुसार प्रदेश में विगत 24 घण्टों में आकाशीय विद्युत से 01, अतिवृष्टि से 01 तथा सर्पदंश से 01 जनहानि हुई हैं। इनमें आकाशीय विद्युत से जनपद मैनपुरी में 01 जनहानि हुई है।

विगत 24 घण्टे में प्रदेश के कई जनपदों में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है। इन जनपदों में मेरठ, एटा, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत, फिरोजाबाद, बिजनौर, बदायूं, औरेया, इटावा, रामपुर, बरेली, आगरा, बाराबंकी, मुरादाबाद, फर्रुखाबाद, कासगंज, लखनऊ,

सम्भल, अलीगढ़ सम्मिलित हैं। प्रदेश में 01 जून, 2023 से वर्षा का औसत सामान्य के सापेक्ष 111 प्रतिशत है। प्रदेश के 16 जनपदों में बहुत अधिक वर्षा (60 प्रतिशत से अधिक),

16 जनपदों में अधिक वर्षा (20 से 59 प्रतिशत), 20 जनपदों में सामान्य वर्षा (19 से -19 प्रतिशत), 21 जनपदों में कम वर्षा (-20 से -59 प्रतिशत) तथा 02 जनपदों में अत्यधिक कम वर्षा (-60 से -99 प्रतिशत) हुई है।

सिंचाई विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार गंगा नदी कचला ब्रिज (बदायूं) में तथा यमुना नदी मावी में खतरे के जलस्तर से ऊपर बह रही है। गढ़मुक्तेश्वर में गंगा नदी, मुरादाबाद में रामगंगा नदी तथा मावी नामक स्थल पर यमुना नदी में बढ़ने की प्रवृत्ति है।

शारदा नदी लखीमपुर खीरी में खतरे के जलस्तर से .50 मीटर के अन्तर्गत बह रही है तथा इसमें बढ़ने की प्रवृत्ति है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button