
विश्व
भारत के पास गहराई और अच्छे गेंदबाज हैं, महिला टी-20 विश्व कप में प्रबल दावेदारों में : लीजा स्ठालेकर
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान लीजा स्ठालेकर (Lisa Sthalekar) का मानना है कि भारत आगामी महिला टी20 विश्व कप में अंतिम चार में पहुंच सकता है बशर्ते उसके सलामी बल्लेबाज और गेंदबाज अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन करें। भारतीय मूल की ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी लीजा स्ठालेकर ने ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग में एबीसी-इंटरनेशनल
डेवलपमेंट के पांच दिवसीय क्रिकेट कमेंट्री और मोजो कार्यक्रम में देश भर से आये चुनिंदा पत्रकारों से कहा, “आस्ट्रेलियाई टीम सेमीफाइनल में होगी जिसका लक्ष्य लगातार चौथी बार खिताब जीतना है। इंग्लैंड की तैयारियां भी पुख्ता है। जहां तक भारत की बात है तो मुझे उम्मीद है कि वे सेमीफाइनल में जरूर पहुंचेंगे।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



