उत्तर प्रदेश

804 करोड़ रु0 लागत की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद उन्नाव के ग्राम डौडियाखेड़ा में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा राव राम बख्श सिंह की अश्वारोही प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने 804 करोड़ रुपये लागत की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री जी ने शिव मन्दिर में दर्शन-पूजन किया तथा बाबा त्रिलोकचन्द्र जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने अण्डर-19 भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी सुश्री अर्चना देवी निषाद को आवास की चाभी सौंपी। साथ ही, बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार किया और बैसवारा क्षेत्रीय कल्याण समिति की पत्रिका का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आयोजित एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज जनपद उन्नाव विकास के नये पथ पर अग्रसर है। जनपद में निवेश की सम्भावनाएं बनी हैं। आज लोकार्पण व शिलान्यास की गयी परियोजनाएं सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बुनियादी सुविधाओं से सम्बन्धित हंै। सभी परियोजनाएं समय से पूरी की जाएं।

इस समय पितृपक्ष चल रहा है। यह अपने पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का सर्वोत्तम अवसर है। आजादी के अमृत काल के प्रथम वर्ष में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी राजा राव राम बख्श सिंह की प्रतिमा का अनावरण का कार्य माँ चन्द्रिका देवी के आशीर्वाद एवं आजादी के नायकों की प्रेरणा से ही सम्भव हो पाया है। इसके लिए बैसवारा कल्याण समिति के सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं। राजा राव राम बख्श सिंह ने बैसवारा में आजादी की अलख जगाने का कार्य किया था। जनपद उन्नाव की धरती तपस्वियों, शहीदों व साहित्यकारों की धरती है। काकोरी काण्ड के महानायक शहीद चन्द्रशेखर आजाद की धरती भी उन्नाव है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के शताब्दी वर्ष में हमारा देश दुनिया को नेतृत्व दे रहा होगा। हमारी सरकार विजन 2047 को साकार करने के लिए कार्य कर रही है। देशवासियों को प्रधानमंत्री जी के पंचप्रण के संकल्प को पूरा करते हुए आगे बढ़ना होगा, जिसमें विकसित भारत का सपना पूरा करने तथा गुलामी के अंश व प्रतीकों को समाप्त करने का लक्ष्य है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारा देश वैश्विक पटल पर नित्य नये-नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। जी-20 समिट के दौरान दुनिया के लगभग 40 देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने नये भारत के सामथ्र्य व शक्ति को महसूस किया है। जी-20 समिट भारत की शानदार विकास यात्रा का गवाह है। एशियन गेम्स-2023 में भारत ने पहली बार 100 से अधिक मेडल जीते हैं। भारत नित नयी-नयी ऊँचाइयों को छू रहा है। हाल ही में भारत की संसद द्वारा नारी शक्ति वन्दन विधेयक पारित किया गया है, जिससे देश की आधी आबादी को लोकसभा व राज्यों की विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में भारत ने कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के दौरान दुनिया में अलग पहचान बनायी है। देश के 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन तथा देशवासियों को 220 करोड़ वैक्सीन फ्री में लगायी गयीं। हाल ही में आयी फिल्म ‘द वैक्सीन वाॅर’ में भारत की उपलब्धियों को दिखाया गया है। यह फिल्म बहुत ही प्रेरणा दायक है। प्रत्येक विद्यार्थी व युवा को यह फिल्म जरूर देखना चाहिए।

इस अवसर पर परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व जनपद के प्रभारी मंत्री श्री दयाशंकर सिंह, स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रवीन्द्र जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण व शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button