फ्लैश न्यूजभारत

यूपी बोर्ड परीक्षा : उत्तर पुस्तिका में रुपये मिले तो मानी जाएगी नकल

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं आरंभ होने जा रही हैं। इस परीक्षा के दौरान यदि किसी छात्र की उत्तर पुस्तिका में रुपये पाए जाते हैं तो बोर्ड उसे नकल सामग्री मानते हुए कार्रवाई करेगा। ऐसे छात्र का परीक्षाफल रोक दिया जाएगा, साथ ही संबंधित कक्ष निरीक्षक के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2026 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च को सम्पन्न होंगी। निष्पक्षता और गरिमा बनाए रखने के लिए बोर्ड ने यह कदम उठाया है।

बोर्ड के सचिव की ओर से जिला विद्यालय निरीक्षकों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि कुछ परीक्षार्थी अनजाने में या भ्रामक धारणाओं के कारण उत्तर पुस्तिकाओं के भीतर मुद्रा (धनराशि) नत्थी कर देते हैं। यह न केवल परीक्षा अनुशासन के विरुद्ध है, बल्कि परीक्षार्थी के भविष्य को भी प्रभावित कर सकता है। केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षार्थियों को पूर्व में ही स्पष्ट रूप से सूचित किया जाए कि उत्तर पुस्तिका में किसी भी प्रकार की अवांछित सामग्री या मुद्रा रखना अनुशासनहीनता की श्रेणी में आएगा। कक्ष निरीक्षकों को भी इस संबंध में सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button