
भारत
सतना में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी कार…चार की मौत, दो घायल
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
सतना – मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रामपुर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार के पुल पर बने डिवाइडर के कारण कल रात अनियंत्रित होकर पलट जाने के कारण इस घटना में चार लोगों में
शिवांस तिवारी, शिवा पांडे, नितीश पांडे और शानू खान की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हैं। बताया गया कि बर्थ डे पार्टी मनाकर यह सभी लोग लौट रहे थे। घायलों को रीवा ले जाया गया है।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



