खबर
Honeypreet ने आरोपों पर दी सफाई, कहा आहत हूँ
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
Honeypreet ने कहा है कि पंचकूला में हिंसा भड़काने के आरोपों को लेकर वह ‘आहत’ हैं। जेल में बंद सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की गोद ली हुयी बेटी Honeypreet एक महीने से अधिक समय से फरार हैl और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। एक टीवी चैनल से Honeypreet ने कहा कि उनके ‘पापा’ निर्दोष हैं और 25 अगस्त को बलात्कार के दो मामलों में उन्हें दोषी ठहराये जाने के कारण वह ‘अवसाद’ में चली गयी।
प्रियंका तनेजा उर्फ Honeypreet ने कहा कि वह अपने अगले कदम के बारे में कानूनी सलाह ले रही हैं और यहां पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के समक्ष पेश हो सकती हैं। राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के बाद हुयी हिंसा की घटनाओं में कम से कम 41 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। हिंसा की इन घटनाओं के सिलसिले में ‘वांछित’ 43 लोगों की, हरियाणा पुलिस की सूची में हनीप्रीत का नाम सबसे ऊपर है।
हरियाणा पुलिस ने पहले हनीप्रीत (36) के खिलाफ लुकआउट नोटिस और बाद में गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। ‘‘आज तक’’ से बातचीत में हनीप्रीत ने कहा कि उनके खिलाफ लगाये गये आरोप सही नहीं है। एक अज्ञात स्थान पर एक कार में बैठी Honeypreet ने कहा, ‘‘(पंचकूला में 25 अगस्त को हुई हिंसा के दौरान) क्या मैं आगजनी करने वालों के साथ मौजूद थी। वे इस तरह के आरोप कैसे लगा सकते हैं।’’ Honeypreet की छवि एक ‘खलनायिका’, एक ‘षडयंत्रकारी’ के रूप में पेश किये जाने के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ‘‘वे कैसे मुझे आरोपी बना सकते हैं। मैं अपने पापा (राम रहीम) के साथ थी और एक बेटी के रूप में (25 अगस्त को) अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रही थी।
उन्होंने कहा, ‘‘हर बेटी अपने पिता के साथ रहती है, मैं उनके साथ थी। लोगों को उकसाने के लिए क्या आपने मुझे एक शब्द कहते हुये सुना। मैं इस उम्मीद में वहां (पंचकूला में सीबीआई की अदालत) गयी थी कि मेरे पिता शाम को लौट जाएंगे। लेकिन जब उन्हें सजा सुनायी गयी, तो मैं अवसाद में आ गयी। मैं किसी और चीज के बारे में कैसे सोच सकती थी, मैं पूरी तरह टूट चुकी थी।’’ हनीप्रीत 25 अगस्त को राम रहीम के साथ सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय से पंचकूला स्थित सीबीआई की एक विशेष अदालत गई थीं। उस दिन डेरा प्रमुख को सजा सुनाये जाने के बाद वह उनके साथ एक हेलीकॉप्टर में सवार होकर रोहतक स्थित जेल जाने के लिए रवाना हुयी थीं।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



