विविध

Honeypreet के पूर्वपति विश्वास गुप्ता को जान का खतरा

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
Honeypreet इंसां के पूर्व पति विश्वास गुप्ता ने पुलिस में शिकायत दायर कर अपनी जान को खतरा बताया।
करनाल सिटी थाने के प्रभारी राजबीर सिंह ने बताया कि, ‘‘गुप्ता ने यहां सेक्टर चार पुलिस चौकी में शिकायत दायर की और आरोप लगाया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे जान से मारने की धमकी दी है।

हम शिकायत को देख रहे हैं।’’ सिंह ने कहा कि गुप्ता को सुरक्षा उपलब्ध करा दी गई है।
गुप्ता की Honeypreet से 1999 में शादी हुई थी और उन्होंने 2011 में तलाक के लिए आवेदन दिया। पिछले सप्ताह चंडीगढ़ में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए गुप्ता ने आशंका जताई थी कि डेरा प्रमुख के खिलाफ बोलने की वजह से उसकी हत्या की जा सकती है।

यह भी पढ़े Debabrata Mukherjee अम्बे-बम्बे पूरे सौ के अध्यक्ष

गुरमीत राम रहीम बलात्कार मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद से जेल की सजा काट रहा है। डेरा प्रमुख को 25 अगस्त को दोषी ठहराए जाने के बाद से ही Honeypreet फरार है। हरियाणा पुलिस ने पंचकूला में हुई हिंसा के सिलसिले में हनीप्रीत के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button