कारोबार

सपा कार्यालय पर लगी होर्डिंग से बढ़ी सरगर्मी, लिखा – आ रहे हैं हमारे आराध्य प्रभु श्रीराम

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

22 जनवरी को राम मंदिर अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को लेकर राजनीति अपने चरम पर है। इसको लेकर जब भी सपा प्रमुख अखिलेश यादव से सवाल किया गया कि क्या उन्हें प्राण प्रतिष्ठा का बुलावा मिला है

या क्या वो 22 जनवरी को राम मंदिर जाएंगे तो उन्होंने हमेशा एक ही जवाब दिया है कि जब भगवान राम बुलाएंगे तो जरूर जाएंगे। इसी बीच राजधानी लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी दफ्तर के बाहर राम मंदिर को लेकर एक होर्डिंग लगाई गई है। जो सियासी गलियारे में चर्चा का विषय बन गई है।

दरअसल, सपा कार्यालय के बाहर लगी हुई इस होर्डिंग में एक ओर भगवान राम की तस्वीर है तो दूसरी ओर सपा मुखिया अखिलेश यादव, वहीं बीच में राम मंदिर की तस्वीर लगाई गई है। साथ ही इस होर्डिंग में लिखा है – आ रहे है हमारे आराध्य.. प्रभु श्रीराम..।

बता दें कि सपा कार्यालय के बाहर प्रभु श्रीराम की होर्डिंग समाजवादी युवजन सभा के पूर्व प्रदेश सचिव आशुतोष सिंह ने लगवाई है। वहीं इस होर्डिंग के लगने की काफी चर्चा हो रही है।

कयास लगाए जा रहे हैं कि समाजवादी पार्टी भी 2024 के लोकसभा चुनाव में पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक के साथ भगवान श्रीराम का सहारा लेकर चुनाव लड़ेगी।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button