उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में रणवीर कपूर और आलिया भट्ट को मिले आमंत्रण से हिंदू महासभा आक्रोशित

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (निर्माण समिति) के महासचिव चंपत राय को पद से हटाने के लिए अखिल भारत हिंदू महासभा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। हिंदू महासभा ने यह पत्र फिल्म अभिनेता रणवीर कपूर, आलिया भट्ट को रामलला की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भेजे गए निमंत्रण का विरोध करते हुए लिखा है।

इतना ही नहीं हिंदू महासभा ने तो यहां तक कहा है कि यदि चंपत राय को उनके पद से नहीं हटाया जाता है, तो अखिल भारत हिंदू महासभा सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होगा।

अखिल भारत हिंदू महासभा की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने ऐसे हिंदू विरोधी लोगों को निमंत्रण भेजा है जो धर्म से हिंदू हैं लेकिन वह कार्य से हिंदू नहीं है।

अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने कहा है कि रणवीर कपूर और आलिया भट्ट को रामलला की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में निमंत्रण देकर बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि यह वही रणबीर कपूर है

जो गौ मांस को अपना सबसे प्रिय भोजन बता रहे थे और यह वही आलिया भट्ट है जो यह पूछती थी कि राम कौन है ।वह तो राम के अस्तित्व पर ही सवाल खड़ा करती थी। रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर भी गौ मांस को लेकर अपना भाषण दे चुके हैं।

ऐसे लोगों को इतने बड़े समारोह में बुलाया गया है, लेकिन जो राम भक्त थे उन्हें ही नहीं बुलाया गया है। इस बात का हिंदू महासभा विरोध कर रही है और यदि चंपत राय को उनके पद से नहीं हटाया गया तो हमारे पास सड़क पर उतरने के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचेगा।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button