विविध
फिल्में महिलाओं को प्रगतिशील तरीके से चित्रित कर रही हैं: करीना
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
मुंबई। अभिनेत्री Kareena Kapoor Khan का कहना है कि उन्हें गर्व और खुशी होती है कि

Kareena Kapoor Khan
बॉलीवुड फिल्म निर्माता अब महिलाओं को फिल्मों में प्रगतिशील तरीके से पेश कर रहे हैं। अभिनेत्री ने इन बदलावों का श्रेय फिल्मों में युवा लेखकों के आगमन को दिया है। एक साक्षात्कार में करीना ने कहा, ‘‘हिन्दी फिल्म जगत में पर्दे पर महिलाओं को जिस तरीके से पेश किया जा रहा है उस बदलाव को निश्चित रूप से हर कोई महसूस कर सकता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘युवा निर्देशकों द्वारा अब लिखे जा रहे किरदार मेहनती और सफल महिलाओं के व्यक्तित्व को उभारने में सफल रहे हैं। फिल्मों में अब महिलाओं को अधिक प्रगतिशील तरीके से दिखाया जा रहा है।’’ ‘उड़ता पंजाब’ की 36 वर्षीय अभिनेत्री ने पिछले साल अपने पहले बच्चे तैमूर अली खान को जन्म दिया।
अपने काम और मातृत्व के बीच संतुलन के बारे में अभिनेत्री ने कहा, ‘‘मैं हमेशा निजी और पेशेवर जिंदगी में संतुलन बनाए रखती हूं लेकिन अब काफी मुश्किल है क्योंकि तैमूर काफी छोटा है। मैं संतुलन बनाने का प्रयास करती हूं। मुझे सैफ (पति) और मेरे परिवार से काफी सहयोग मिलता है।’’ करीना का मानना है कि एक आधुनिक भारतीय महिला अपने जीवन में कई तरह की भूमिकाएं निभाती है और वह स्वयं इस बात को समझती हैं।करीना कपूर ‘वीरे दी वेडिंग’ फिल्म में काम करने की तैयारी में लग गई हैं। इसमें उनके साथ सोनम कपूर और स्वरा भास्कर भी नजर आएंगी। बहरहाल, उन्होंने उमंग कुमार, सलमान के साथ और करण जौहर की अगली फिल्म में काम करने के बारे में पूछे गये सवाल पर टिप्पणी नहीं की।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



