Gujrat Congress : उम्मीदवारों की पहली सूची इसी महीने

राजकोट। गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष भरतसिंह सोलंकी ने कहा है कि विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची इस महीने के आखिर तक जारी कर दी जाएगी। सोलंकी ने यहां कहा, ‘‘कांग्रेस ने गुजरात चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है जो इस साल के अंत में होने हैं। पार्टी जल्द ही चुनाव समिति का गठन करेगी और 40 से 50 नामों के साथ पहली सूची इस महीने के अंत तक जारी कर देगी।’’

चुनाव अभियान में वरिष्ठ कांग्रेस नेता शंकर सिंह वाघेला की भूमिका को लेकर और उनके कांग्रेस से नाखुश होकर पार्टी छोड़ने की अटकलों के बारे में एक सवाल पर सोलंकी ने कहा, ‘‘वाघेला हमारे वरिष्ठ नेता हैं। हम सभी कांग्रेसजन गुजरात में पार्टी को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं।’’

सोलंकी ने केरल में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा सार्वजनिक रूप से एक बछड़े को मारे जाने की घटना की भी निंदा की। उन्होंने कहा कि गोरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस राज्य और केंद्र सरकार का समर्थन करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार इस मुद्दे पर लोगों को दिग्भ्रमित कर रही है। सोलंकी के मुताबिक, ‘‘गुजरात में जब 1995 में छबीलदास मेहता मुख्यमंत्री थे तब कांग्रेस ने ही गोरक्षा के लिए कानून बनाया था।’’

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777