उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूजराष्ट्रीय

राज्यपाल ने मनु भाकर और सरबजोत सिंह को पेरिस ओलंपिक-2024 के एयर पिस्टल शूटिंग स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर दी बधाई

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने मनु भाकर और सरबजोत सिंह को पेरिस ओलंपिक-2024 में मिश्रित एयर पिस्टल शूटिंग स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है।

अपने बधाई संदेश में राज्यपाल जी ने कहा कि मनु भाकर और सरबजोत सिंह की ऐतिहासिक जीत ने पूरे देश को गर्वित किया है। इसी क्रम में उन्होंने पेरिस ओलंपिक-2024 में देश के लिए पहला पदक अर्जित करने के लिए भी मनु भाकर को बधाई दी है।

मनु भाकर ने एयर पिस्टल शूटिंग की व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत को पहला कांस्य पदक दिलाया है।  राज्यपाल जी ने कहा कि मनु भाकर का व्यक्तिगत एवं मिश्रित एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतना सभी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और उनकी यह उपलब्धि भारतीय खेल जगत को एक नई दिशा देगी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777