उत्तर प्रदेश

राजभवन में नवरात्रि के चतुर्थ दिन भी गरबा कार्यक्रम आयोजित

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

शारदीय नवरात्रि एवं गरबा महोत्सव के चतुर्थ दिवस पर आज राजभवन में राज्यपाल जी द्वारा माँ दुर्गा की पूजा अर्चना की गई। आज के कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री श्री नंद गोपाल नंदी, राज्यमंत्री उच्च शिक्षा विभाग श्रीमती रजनी तिवारी, कुलपति लखनऊ विश्वविद्यालय श्री आलोक कुमार राय व अन्य गणमान्य सम्मिलित हुए।

15 अक्टूबर से राजभवन में चल रहे नवरात्र महोत्सव के चतुर्थ दिवस पर आज आराधकों द्वारा गरबा नृत्य की उत्साहपूर्ण प्रस्तुति की गई। आराधकों द्वारा गुजरात के लोकगीत सनेडो पर भी नृत्य की प्रस्तुति हुई।

राज्यपाल द्वारा इस अवसर पर आराधकों का उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर राजभवन के अधिकारीगण, कर्मचारीगण, अध्यासित, विश्वविद्यालय के अध्यापकगण, छात्र-छात्राएं व उम्मीद संस्था के बच्चे तथा अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button