विश्‍व

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तोशाखाना मामले में एनएबी की हिरासत में भेजा गया

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

पाकिस्तान की एक अदालत ने तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को दो दिन के लिए राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) की हिरासत में भेज दिया। इस मामले में, खान (71) पर तोशाखाना नियमों के उल्लंघन का आरोप है।

पाकिस्तान के शीर्ष नेताओं को विदेश यात्रा के दौरान मिलने वाले उपहारों को तोशाखाना में रखा जाता है।

‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ समाचार पत्र की खबर के अनुसार, इस्लामाबाद में जवाबदेही अदालत के न्यायाधीश मुहम्मद बशीर ने तोशाखाना मामले में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के पूर्व प्रमुख खान को दो दिन के लिए एनएबी की हिरासत में भेज दिया।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button