
Fire Brigrade का रास्ता रोकना महंगा पड़ेगा
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
दिल्ली सरकार ने Fire Brigrade में सीसीटीवी कैमरे लगाने का फैसला किया है ताकि आपात स्थिति में उनका मार्ग अवरुद्ध करने वाले वाहनों की पहचान कर उन्हें दंडित किया जा सके।
सभी दमकल गड़ियों में जीपीएस लगाया जाएगा ताकि उनकी स्थिति पर नजर रखी जा सके। दिल्ली के गृहमंत्री सत्येन्द्र जैन ने कहा, ‘‘सरकार ने सभी Fire Brigrade के सामने सीसीटीवी कैमरे लगाने का फैसला किया है ताकि आपात स्थिति में उनका मार्ग अवरुद्ध करने वाले वाहनों की पहचान की जा सके।’’
उन्होंने कहा ‘‘ऐसे वाहनों की नंबर प्लेट के जरिए पहचान की जाएगी और सरकार नियमों के उल्लंघन के मामले में उनके चालान काटेगी।’’
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



