Amit Shah सुनेंगे झुग्गीवासियों के साथ ‘मन की बात

भाजपा अध्यक्ष Amit Shah रविवार को यहां आरके पुरम में झुग्गीवासियों के साथ प्रधानमंत्री के रेडियो संबोधन ‘मन की बात’ सुनेंगे।

पार्टी उपाध्यक्ष एवं भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष Amit Shah नयी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के तहत रविदास आश्रम में रविवार की सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो संबोधन को सुनने के लिए मौजूद रहेंगे।

जाजू ने कहा, ‘‘हमने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से लोगों को मन की बात से जोड़ने और उन्हें इसे लोगों को सुनाने को कहा है। उसी कार्यक्रम के तहत हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष रविदास आश्रम का दौरा करेंगे।’’ दिल्ली भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष स्थानीय लोगों से भी संवाद करेंगे और उनकी कठिनाइयों और समस्याओं को सुनेंगे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777