विविध
इरमा कैटेगरी 4 के खतरनाक चक्रवात में तब्दील, कैरेबियाई द्वीपों के पास पहुंचा
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
मियामी (अमेरिका)। इरमा चक्रवात (Cyclone) और भयानक रूप अपनाते हुए कैटेगरी 4 के खतरनाक तूफान में बदल गया तथा लीवार्ड द्वीप की तरफ बढ़ गया जिससे कैरेबिया से लेकर फ्लोरिडा तक लोग सचेत हो गए हैं। फ्लोरिडा में आपातकाल की घोषणा कर दी गयी है।
नेशनल हरीकेन सेंटर (एनएचसी) ने रात नौ बजे (अंतरराष्ट्रीय समयानुसार) कहा कि तूफान के साथ 215 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। एनएचसी ने आगाह करते हुए कहा, ‘‘अगले 48 घंटे में इसके और मजबूत होने का पूर्वानुमान है।’’ सेंटर ने कहा, ‘‘पूर्वानुमान के अनुसार इरमा का केंद्र खिसक कर मंगलवार की रात को या बुधवार तड़के उत्तरी लीवार्ड आईलैंड्स के कुछ हिस्सों के पास या ऊपर पहुंच जाएगा।’’इससे पहले प्यूर्तोरिको में भी आपातकाल घोषित कर दिया गया था।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



