उत्तर प्रदेश

नवरात्र से कीजिए नई वातानुकूलित बसों में सफर..परिवहन निगम के बेड़े में दो कैटेगरी की बसों को किया जा रहा शामिल

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम प्रदेशवासियों को नवरात्र पर्व पर वातानुकूलित सेवाओं का उपहार देने जा रहा है। निगम अपने बेडे़ में 200 नई एसी बसों को शामिल कर इनका संचालन शुरू करने जा रहा है। इसके लिए दो कैटेगरी की बसों को इस बेडे़ में शामिल किया जा रहा है। परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि ये सभी बसें अत्याधुनिक तकनीक से लैस हैं। इन बसों की विशेषता यह है कि इनमें 2×2 सीटर आरामदायक रीक्लाइन सीटें उपलब्ध कराई गई हैं।

जिससे यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में भी पूर्ण सुविधा और आराम मिले और उन्हें सफर में थकान न महसूस हो। इसका रूट प्लान जल्द जारी होगा। डिपो को आवंटित किए जाने के बाद प्रदेश की विभिन्न सड़कों पर यह लक्जरी बसें दौड़ती नजर आएंगी। प्रदेश सरकार की ओर से नवरात्रि के अवसर पर प्रदेश की जनता को यह सौगात दी जा रही है।

वर्ष 2022 से अब तक 5,000 से अधिक बसें हो चुकी हैं शामिल

उन्होंने बताया कि 2022 से अब तक 5,000 से अधिक बसें उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के बेड़े में शामिल हो चुकी हैं। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम का बेड़ा वर्तमान में देश की सबसे युवा फ्लीट बन चुका है। परिवहन मंत्री ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button