राष्ट्रीय

Dhankhar ने राष्ट्रपति मुर्मू को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

नयी दिल्ली – उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजे जाने पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने इसे दोनों देशों के बीच दृढ़ संबंधों का प्रतिबिंब करार दिया।

द्रौपदी मुर्मू को सोमवार को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ द येलो स्टार से सम्मानित किया गया। सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी ने उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया।

धनखड़ ने एक ट्वीट में कहा, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सूरीनाम में वहां के सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ द येलो स्टार से सम्मानित किए जाने पर बधाई।

यह भारत के राष्ट्रपति के दूरदर्शी नेतृत्व का प्रमाण और दोनों देशों के बीच दृढ़ संबंधों का प्रतिबिंब है।’’ राष्ट्रपति मुर्मू सूरीनाम के दौरे पर हैं। सूरीनाम में भारतीयों के आगमन की 150वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है।

 

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button