ट्रिगर न्यूज

DGP साहब, क्या ये भारत सरकार के Cabinet Secretary हैं ?

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
DGP सुलखान सिंह जी, सादे कपड़े में आपके पीछे दिख रहा शख्स कहां क्या कोई अधिकारी है ? वेशभूषा, चाल ढाल और बाडी लैंग्वेज से तो कोई आला अधिकारी या आपका सीनियर लग रहा है। आला अधिकारी ही ​जान पड़ता है, तभी तो पूरा पुलिस विभाग जनाब को कार्डन किये हुए है। बुरा मत मानियेगा, आप तो इस शख्स के सामने एक मामूली थानाध्यक्ष से ज्यादा नहीं लग रहे हैं।

ये शख्स भारत सरकार के Cabinet Secretary हैं या गृह सचिव याकि उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव? DGP साहब शायद इनमें से कोई भी नहीं, क्योंकि इन तीनों अधिकारियों को हम पहचानते हैं। फिर आखिर ये हैं कौन?

यदि उसी एरिये का कोई आम आदमी है तो ऐसे लोगों को अपने साथ घुमाना पुलिस की छवि को ही धूमिल करेगा।

ऐसी फोटोग्राफ्स से ऐसे लोग थानों एवं जनता पर दवाब बनाते हैं।

राजधानी में बहुत से ऐसे लोग हैं, जो पुलिस के बड़े—बड़े ​अधिकारियों के साथ फोटो खिंचवाकर धन्धा—पानी कर रहे हैं।

एक खास वर्ग के ज्यादातर लोग, पत्रकारिता का चोला ओढ़कर, चोखा धन्धा कर रहे हैं।

DGP साहब कृपया सतर्क रहें और आगे से ऐसी फोटो ना खींचने दें। पता लगवायें कि ये फोटो किसने खींचीं और कौन इसे वायरल कर रहा है।

लोगों पर धम​क जमाने के लिए सोशल मीडिया पर ऐसे फोटोग्राफ्स भेजे जा रहे हैं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button