उत्तर प्रदेश

कल लखनऊ आएंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा, जाने पूरा शेडूल

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार 15 नवंबर को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचेंगे। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि रक्षा मंत्री शनिवार दोपहर 11:40 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरेंगे।

वहां से सदर जाएंगे और वहां संस्कृत पाठशाला ऑडिटोरियम में और शाम को 4:00 बजे राजाजीपुरम में राजकुमार चिल्ड्रन एकेडमी में “वरिष्ठ कार्यकर्ता जन संवाद” कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

उसके बाद राज्यसभा सांसद संजय सेठ के विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास जाएंगे। अगले दिन रविवार को अपराह्न 12:00 बजे सेक्टर-19 पासी चौराहा वृंदावन कॉलोनी में शहीद वीरांगना ऊदा देवी के शहीदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे और उनकी प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

कार्यक्रम के उपरांत अपराह्न 1:00 बजे वृंदावन कॉलोनी से एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे और अपराह्न 01:20 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button