
विश्व
उष्णकटिबंधीय तूफान ‘हेलेन’ से फ्लोरिडा में बढ़ा खतरा, प्रोटोकॉल का पालन करने की दी सलाह
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
न्यूयॉर्क। उष्णकटिबंधीय तूफान ‘हेलेन’ बुधवार की दोपहर से कुछ देर पहले मैक्सिको की खाड़ी से गुजरते हुए श्रेणी एक का तूफान बन गया है। यूएस नेशनल हरिकेन सेंटर (एनएचसी) ने यह जानकारी दी।
एनएचसी के पूर्वानुमानकर्ताओं का अनुमान है कि तूफान गुरुवार शाम को फ्लोरिडा बिग बेंड तट पर पहुंचते ही और गति पकड़ लेगा। एनएचसी ने टाम्पा खाड़ी सहित फ्लोरिडा के पैनहैंडल में स्थित लोगों को जीवन और सामान की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानी बरतने और निकासी प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी है।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



