पंजाब

सुखपाल खैरा को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, पुलिस ने मांगा था पांच दिन का रिमांड

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

एक दिन का रिमांड पूरा होने के बाद पुलिस ने कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को शुक्रवार को कपूरथला की अदालत में पेश किया। इससे पहले पुलिस उन्हें मेडिकल करवाने ले गई।

सिविल अस्पताल कपूरथला में मीडिया से बातचीत में खैरा ने कहा कि जेल से बाहर आने के बाद तसल्ली से बात करूंगा, क्योंकि भगवंत मान पुलिस अफसरों से लड़ता है, वह (भगवंत) अपना संतुलन खो बैठा है।

मेडिकल के बाद पुलिस ने खैरा को अदालत में पेश किया। सुखपाल खैरा के वकील कंवरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने पांच दिन का और रिमांड मांगा था। मगर अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

इससे पहले गुरुवार को उन्हें हाईकोर्ट से नशा तस्करी मामले में 90 दिन बाद जमानत मिली थी। जेल से बाहर आते ही उन्हें एक अन्य मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था।

कपूरथला पुलिस ने शाम को न्यू ज्यूडिशियल कांप्लेक्स स्थित एडिशनल सिविल जज (सीनियर डिवीजन) सुप्रीत कौर की अदालत में पेश किया गया, जहां दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद अदालत ने खैरा को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा था।

कपूरथला के थाना सुभानपुर में गुरुवार सुबह गांव डोगरांवाल निवासी महिला रणजीत कौर की शिकायत पर खैरा के खिलाफ धारा-195-ए (झूठी गवाही के लिए धमकाना) और धारा 506 (आपराधिक धमकी) के तहत केस दर्ज किया गया था।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि विधायक सुखपाल खैरा उसे (शिकायतकर्ता) झूठी गवाही देने के लिए धमका रहे हैं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button